हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Dolly Sohi के निधन से 14 साल की बेटी हुई अकेली, बचपन में ही छूट गया था पिता का भी साथ

Dolly Sohi Daughter: डॉली सोही के निधन से उनकी बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब 14 साल की अमेलिया ने जिंदगी भर के लिए अपनी मां का साथ खो दिया है। इस बच्ची से पिता का साथ भी काफी पहले ही छूट गया था। ऐसे में अब अमेलिया का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनी मां को खोने का दुख उसे जिंदगी भर सहना होगा।

विज्ञापन
डॉली सोही की मौत के बाद बेटी पीछे छूट गई अकेली

Dolly Sohi Daughter: महूर टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही (Dolly Sohi) का कैंसर से 48 साल की उम्र में ही निधन हो गया है। उनके साथ ही उनकी बहन अमनदीप सोही (Amandeep Sohi) की भी जॉन्डिस से जान चली गई। अब उनका घर पूरी तरह से उजड़ गया है। एक घर से दो अर्थी उठी हैं जिसके बाद डॉली सोही की 14 साल की बेटी अकेली रह गई। अब इसी बच्ची का क्या होगा ये सवाल सभी को परेशान कर रहा है। अपनी मां के बिना 14 साल की मासूम अमेलिया कैसे रहेगी ये ख्याल ही दिल के टुकड़े कर रहा है।

इससे पहले अमेलिया अपने पिता से भी दूर हो चुकी है। दरअसल, बचपन में ही अमेलिया के माता-पिता का अलगाव हो गया था। इसके बाद से ही वो अपनी मां के साथ रह रही थी और उन्हीं पर निर्भर थी। लेकिन अब इस बच्ची के हाथ से मां का दामन भी छूट गया है। अमेलिया इस दुनिया में अकेली हो गई है। बता दें, वो अपनी मां के बेहद करीब थीं। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर करती थीं और इन फोटोज में मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिलता था। लेकिन अफसोस अब अमेलिया को पूरी जिंदगी मां के बिना ही रहना पड़ेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें