हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Jasprit Bumrah के खेलने पर ज्यादा मैच हारती है टीम इंडिया? आंकड़ों के जरिए समझिए पूरी कहानी

विज्ञापन

Jasprit Bumrah: क्या जसप्रीत बुमराह के खेलने पर टीम इंडिया को टेस्ट में मिलती है ज्यादा हार? जस्सी के ना होने पर ज्यादा मुकाबले जीत पाती है भारतीय टीम? ऐसे ही कुछ बातें और आंकड़े इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज की काबिलियत को आंकड़ों के जरिए तोला जा रहा है। फॉर्मेट चाहे कोई भी हो बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दम पर कई मुकाबले की तस्वीर को पूरी तरह से पलटकर रख दिया है। मगर बुमराह को लेकर चल रही बातों में क्या सच में सच्चाई है? आइए आंकड़ों के जरिए पूरी कहानी समझते हैं।

बुमराह के टीम में रहते हुए भारतीय टीम ने अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 20 में जीत हाथ लगी है, जबकि 22 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। 5 मैचों का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ है। अब बुमराह के बिना भारत ने कुल 27 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से टीम को 19 मैचों में जीत हाथ लगी है। वहीं, सिर्फ 5 मैचों में ही टीम को हार का मुंह देखना पड़ा हा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

Sponsored Links by Taboola