Divya Agarwal Apurva Padgaonkar Cocktail Party: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) कल यानी 20 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। अब दिव्या और अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) की कॉकटेल पार्टी के कुछ खास वीडियो भी सामने आ गए हैं। टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने इस पार्टी में चार-चांद लगा दिए। एजाज खान (Eijaz Khan) जो इन दिनों अपने ब्रेकअप के गम में डूबे हुए हैं वो भी दोस्त की खुशी में शामिल होने पहुंचे थे। निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) भी हॉट बनकर पार्टी का हिस्सा बनीं। संडे नाईट को हुई इस कॉकटेल पार्टी में होने वाली दुल्हन ने गोल्डन शिमरी ड्रेप्ड साड़ी पहनी थी। स्मोकी आई और ग्लॉसी मेकअप के साथ वो बेहद प्रीटी लगीं। वहीं, दूल्हे राजा भी सूट में बन-ठन कर पहुंचे थे। कपल कभी फनी पोज देता दिखा तो कभी बेहद रोमांटिक होता नजर आया। बता दें, 20 फरवरी 2024 को ये दोनों शादी कर लेंगे और सबसे खास बात तो ये है कि इनकी शादी घर पर होगी। साथ ही बाकी फंक्शन्स भी घर पर ही होने वाले हैं।
संबंधित खबरें
क्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
11 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
12 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
16 hrs agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
18 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
19 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
20 hrs agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines