Divya Agarwal Apurva Padgaonkar Cocktail Party

सितारों से सजी Divya Agarwal की संगीत नाईट, प्यार में डूबे दूल्हा-दुल्हन

Divya Agarwal Apurva Padgaonkar Cocktail Party: दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर की कॉकटेल पार्टी सुर्खियों में छाई हुई है। बीती रात टीवी सितारों की महफिल जमी और इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन में सेलिब्रिटीज ने आग लगा दी। सब लोग रेडी होकर दिव्या की खुशी में शामिल होने पहुंचे। वहीं, निक्की तंबोली ने सारी लाइमलाइट लूट ली। अब इस कॉकटेल पार्टी के फोटो और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

Divya Agarwal Apurva Padgaonkar Cocktail Party: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) कल यानी 20 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। अब दिव्या और अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) की कॉकटेल पार्टी के कुछ खास वीडियो भी सामने आ गए हैं। टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने इस पार्टी में चार-चांद लगा दिए। एजाज खान (Eijaz Khan) जो इन दिनों अपने ब्रेकअप के गम में डूबे हुए हैं वो भी दोस्त की खुशी में शामिल होने पहुंचे थे। निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) भी हॉट बनकर पार्टी का हिस्सा बनीं। संडे नाईट को हुई इस कॉकटेल पार्टी में होने वाली दुल्हन ने गोल्डन शिमरी ड्रेप्ड साड़ी पहनी थी। स्मोकी आई और ग्लॉसी मेकअप के साथ वो बेहद प्रीटी लगीं। वहीं, दूल्हे राजा भी सूट में बन-ठन कर पहुंचे थे। कपल कभी फनी पोज देता दिखा तो कभी बेहद रोमांटिक होता नजर आया। बता दें, 20 फरवरी 2024 को ये दोनों शादी कर लेंगे और सबसे खास बात तो ये है कि इनकी शादी घर पर होगी। साथ ही बाकी फंक्शन्स भी घर पर ही होने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ