हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे पर दर्ज हुआ केस, वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ तथा अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के खिलाफ मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है. आरोप है कि दोनों एक मॉल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे, जिससे सड़क पर भारी जाम लग गया और आम लोगों व मरीजों को काफी परेशानी हुई. अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने यह मामला दायर किया है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.

विज्ञापन
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव पर दर्ज हुआ केस

भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे कानून पचड़े में फंसते दिखाई दे रहे हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आजमगढ़ से पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के खिलाफ सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है. आरोप है कि दोनों शहर में आयोजित एक मॉल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे और इस दौरान सड़क पर भयंकर जाम लग गया था. जाम की वजह से आम लोगों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

बता दें कि यह मामला सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा द्वारा दर्ज कराया गया है. कोर्ट ने परिवाद को स्वीकार कर लिया है और अगली सुनवाई के लिए 18 अक्टूबर 2025 तय की है. वकील का कहना है कि अभिनेता/अभिनेत्री के साथ ही SDO और मॉल के मालिक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाया गया है. आरोप है कि SDO ने अनुमति दी और मालिक ने अभिनेता/अभिनेत्री को बुलाकर उद्घाटन करवाया. इससे हजारों लोगों को परेशानी हुई और घंटों तक सड़क बाधित रही. इतना ही नहीं, एंबुलेंस को भी जाम में फंसाया गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें