Boney Kapoor On Arjun Malaika Relationship

Arjun Kapoor-Malaika Arora की क्यों नहीं हो पा रही शादी? क्या रिश्ते से नाराज हैं Boney Kapoor?

Boney Kapoor On Arjun-Malaika Relationship: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता कई बार उम्र के फासले की वजह से लाइमलाइट में रहा है। अब तक इनकी शादी न हो पाने का एक कारण बोनी कपूर को भी बताया जाता है। इसी बीच अब अर्जुन के पापा ने बच्चों के रिलेशनशिप्स पर ऐसा बयान दिया है जिसे सुन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अर्जुन- मलाइका का रिश्ता पसंद नहीं करते।

Boney Kapoor On Arjun-Malaika Relationship: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कई साल से डेटिंग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इनकी शादी नहीं हुई है। इसी बीच अब अर्जुन के पापा बोनी कपूर (Boney Kapoor) का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने बच्चों की डेटिंग लाइफ को लेकर टिप्पणी की है। उनकी बातें सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे वो अपने बच्चों के रिलेशनशिप से खुश नहीं हैं। चलिए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहा।

विज्ञापन

दरअसल, बोनी ने कहा है कि उन्होंने अपने बच्चों के सभी रिलेशनशिप्स अप्रूव नहीं किए हैं। वो उनकी पर्सनल लाइफ है और वो इस पर एक या दो बार ही बात कर सकते हैं क्योंकि आज कल के बच्चे जल्दी मैच्योर हो जाते हैं और आप उन्हें किसी चीज को लेकर मजबूर नहीं कर सकते। बोनी ने ये भी कहा कि अपने बच्चों के रिलेशनशिप की कुछ चीजों पर उन्होंने आपत्ति जताई है और ये भी कहा है कि उन्हें ये सब खुद ही संभालना होगा। हालांकि, उन्होंने अर्जुन और मलाइका का नाम न लेकर अपने सभी बच्चों का जिक्र किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ