News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Dia Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लेती हैं। मगर इस बार दिया अपनी दरियादिली के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने सौतेली बेटी समायरा को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। वहीं मां और बेटी का प्यार देखकर फैंस ने भी दिया की खूब तारीफ की है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
दिया मिर्जा की सौतेली बेटी समायरा 15 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में दिया ने बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। दिया ने सौतेली बेटी के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें मां और बेटी की क्लोज बॉन्डिंग आसानी से देखी जा सकती है। बेटी को बर्थडे विश करते हुए दिया मिर्जा ने लिखा, हैप्पी 15 बर्थडे बेबी गर्ल मैं तुम्हारे दिल को हमेशा अपने दिल में रखती हूं। दिया का ये पोस्ट देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी दिया की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.