ध्रुव जुरेल की सेंचुरी से ऋषभ पंत को कितना खतरा? शतक ठोककर मचाया धमाल
Author: News24 हिंदी
2025-10-03 20:02:11
This browser does not support iframes.
Dhruv Jurel: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 210 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. जुरेल को ऋषभ पंत की जगह मौका मिला था. लेकिन अब जुरेल ने शतक ठोककर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. अगर जुरेल दूसरे मैच में शतक बना देते हैं तो वह चयनकर्ताओं को मुश्किल में डाल देंगे. हालांकि पंत ने भारत के लिए टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने हर स्थिति में भारत के लिए कमाल किया है. मैच की बात करें तो पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 162 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बना लिए हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines