Numerology

Video: देवगुरु बृहस्पति की कृपा से इन 4 जन्मतिथि वालों को होगा धन लाभ, प्रमोशन का भी है योग

Mulank 2 Bhavishyafal: साल 2025 में जुलाई माह में देवगुरु बृहस्पति मूलांक 2 वालों की जन्म कुंडली के द्वितीय भाव में रहेंगे, जिसके कारण उन्हें लाभ होगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मूलांक 2 के जुलाई माह के भविष्यफल, उपाय, शुभ अंक और रंग आदि के बारे में।

Mulank 2 Bhavishyafal 2025: मूलांक यानी जन्मतिथि से भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता चलता है। ग्रहों की स्थिति का आकलन करके जैसे राशिफल तैयार किया जाता है, ठीक उसी तरह भविष्यफल भी बनाया जाता है, जिसे मूलांक की मदद से देखा जाता है। अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तिथि को हुआ है) वालों की जन्म कुंडली में जुलाई माह में देवगुरु बृहस्पति द्वितीय भाव में रहेंगे, जिसके कारण उन्हें धन लाभ होगा। खासकर निवेश या किसी साइट इनकम के कारण लाभ होने के योग हैं। जिन लोगों के पैसे किसी के पास अटके हुए हैं, उन्हें वो वापस भी मिल सकते हैं।

नौकरी कर रहे जातकों के लिए भी आने वाले दिन अच्छे रहेंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इसके अलावा आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके काम से ऑफिस में काम कर रहे जातक प्रभावित होंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि कारोबारियों के लिए 31 जुलाई 2025 तक का समय कैसा रहेगा और मूलांक 2 वालों के उपाय, लकी रंग-अंक के बारे में तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ