---विज्ञापन---

Video: 28 फरवरी तक देवगुरु बृहस्पति के मूलांक वालों को होगा लाभ, यात्रा का भी बन रहा योग!

Mulank 3 Bhavishyafal 2025: न्यूमेरोलॉजी की मदद से हर एक व्यक्ति को अपने भविष्यफल के बारे में पता चल सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 28 फरवरी 2025 तक का समय देवगुरु बृहस्पति के मूलांक 3 वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 3 का भविष्यफल
---विज्ञापन---

Mulank 3 Bhavishyafal 2025: अंक शास्त्र में जन्म तिथि यानी मूलांक का खास महत्व है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 है। मूलाकं 3 का स्वामी देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को माना जाता है। इस मूलांक के लोग मेहनती और महात्वाकांक्षी होते हैं, जिन्हें बहुत ही कम समय में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है। न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 3 के लोगों की मुश्किलें फरवरी माह के मध्य से कम होने लगेंगी। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इसके अलावा यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और कारोबारियों के काम का विस्तार होगा।

फरवरी में मूलांक 3 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। उन्हें पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि आप ये जानना चाहते हैं कि फरवरी के मध्य से पहले का समय मूलांक 3 वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 12, 2025 08:09 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola