Devguru Grihaspati Mahadasha Effect

Video: 16 साल तक चलती है देवगुरु बृहस्पति की महादशा, जानें किन आदतों में आता है बदलाव?

Devguru Brihaspati Mahadasha Effect: देवगुरु बृहस्पति एक शुभ ग्रह है, लेकिन इसका राशियों पर अशुभ प्रभाव भी पड़ता है. खासकर, देवगुरु बृहस्पति की महादशा में लोगों की आदतों में बदलाव आता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि महादशा क्या होती है और इस दौरान व्यक्ति के जीवन में कैसे बदलाव आता है.

Devguru Brihaspati Mahadasha Effect: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को देवगुरु बृहस्पति के नाम से भी जाना जाता है. ये एक शुभ ग्रह है, जो शिक्षा, ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, करियर और ऐश्वर्य का प्रतिनिधित्व करता है. देवगुरु बृहस्पति की ही कृपा से व्यक्ति को जीवन में सफलता, समाज में मान-सम्मान और वैवाहिक सुख मिलता है. हालांकि, कुछ परिस्थितियों में लोगों को गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव का भी सामना करना पड़ता है. खासकर, कुछ लोगों के लिए गुरु की महादशा बिल्कुल भी अच्छी नहीं रहती है. ग्रहों का जीवन पर लंबे समय तक पड़ने वाले मुख्य प्रभाव को महादशा कहा जाता है. इस दौरान जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव आता है.

विज्ञापन

गुरु ग्रह की महादशा कुल 16 साल की होती है, जिस दौरान व्यक्ति की आदतें बदल जाती हैं. इस अवधि में व्यक्ति को ज्यादा खाने की आदत पड़ जाती है. खासकर मीठा खाने का मन करता है. यदि आप गुरु की महादशा के प्रभाव के बारे में ओर जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ