---विज्ञापन---

Video: बृहस्पति की कृपा से इस राशि के लोगों को होगा लाभ, मिलेगा पैतृक संपत्ति का सुख!

Aries Horoscope 2025: देवगुरु बृहस्पति की कृपा से इस वर्ष मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। खासतौर पर पैतृक संपत्ति और संतान का सुख मिलने की संभावना है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से मेष राशि के वार्षिक राशिफल के बारे में जानते हैं।

परिवार में बढ़ेंगी खुशियां, कम होगा तनाव!
---विज्ञापन---

Aries Horoscope 2025: गुरु ग्रह, जिसे देवगुरु बृहस्पति भी कहा जाता है, उसका शास्त्रों में खास महत्व है। देवगुरु बृहस्पति तय समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसके कारण 12 राशियों के जीवन, प्रकृति और मौसम आदि में बदलाव आता है। ग्रहों के गोचर के कारण जहां कुछ लोगों के पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न होता है, तो कुछ लोगों को उनका सच्चा प्यार भी मिल जाता है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2025 के शुरुआत में मेष राशि के जातकों की कुंडली में बृहस्पति देव कुटुंब भाव में विराजमान रहेंगे। इस वजह से उन्हें लाभ होने की संभावना है। खासतौर पर पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। मई के बाद मेष राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा साल के शुरुआती 6 महीनों में रिश्ता तय करना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

बृहस्पति की कृपा से परिवार में कोई नया सदस्य शामिल हो सकता है। लेकिन साल के आखिरी 6 महीनों में मेष राशि के जातकों को अपने परिवार पर खास ध्यान देना होगा। नहीं तो मनमुटाव बढ़ने की पूरी संभावना है। यदि आप जानना चाहते हैं कि साल के आखिरी 6 महीनों में मेष राशि के जातकों को किस-किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 22, 2025 12:51 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola