हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राहुल गांधी को शादी का प्रपोजल देने पर फिर आया देवश्री का बयान, बोलीं- मैंने कब कहा?

राहुल गांधी को शादी का प्रपोजल देने वाली लड़की की नई वीडियो सामने आई है और इस वीडियो में वही युवती अब अपने पुराने बयान को लेकर सफाई देती नजर आ रही है. इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले दिल्ली से पहुंची देवश्री मुखर्जी का एक वीडियो सामने आया था.

विज्ञापन
राहुल गांधी को शादी का प्रपोजल देने वाली लड़की की नई वीडियो सामने आई है. (फोटो- ANI/ Screengrab)

राहुल गांधी को शादी का प्रपोजल देने वाली लड़की की नई वीडियो सामने आई है और इस वीडियो में वही युवती अब अपने पुराने बयान को लेकर सफाई देती नजर आ रही है. इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले दिल्ली से पहुंची देवश्री मुखर्जी का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें राहुल गांधी से शादी के प्रपोजल और लड़कियों के उनके प्रति क्रेज को लेकर उनसे सवाल किया गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर देवश्री और राहुल गांधी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं. लेकिन अब देवश्री खुद सामने आई हैं और कह रही हैं कि उनके बयान को जिस संदर्भ में कहा गया था उससे अलग तरीके से पेश किया गया.

उन्होंने कहा, जैसा कि उस इवेंट में आप लोगों ने देखा कि गर्ल्स के लिए पूरा सेक्शन था. लाइक वो मेनली एक गर्ल्स इवेंट ही था तो इसमें भी बॉयज गर्ल्स का सेक्शन अलग ही होगा और लड़कियां बिल्कुल अनकंफर्टेबल नहीं होंगी. इस बात की मैं गारंटी दे सकती हूं. लड़कियों में राहुल गांधी को लेकर बहुत क्रेज नजर आ रहा है. पूरी सिटी में पोस्टर्स एंड ऑल बहुत अच्छा लग रहा है देख कर. सोशल मीडिया पर क्या कुछ चल रहा है. सोशल मीडिया पर तो बहुत अच्छा चल रहा है. अभी तो राहुल जी ही चल रहे हैं हर जगह पर ये जो दिया जलाने वाला कल कार्यक्रम था उसका तो क्रेज मुझे बिल्कुल दिखा नहीं. तो अभी छात्रों की गूंज कार्यक्रम चल रहा है तो राहुल जी चल रहे हैं पूरी मीडिया में.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola