हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Water Crisis: मंत्री आतिशी का बड़ा आरोप, साउथ दिल्ली में पानी की पाइपलाइन को काटा

Delhi Water Crisis Minister Atishi’s Big Allegation: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने राजधानी में हो रही पानी की किल्लत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ाने के लिए साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ेगा जल संकट।

Delhi Water Crisis Minister Atishi’s Big Allegation: दिल्ली में इन दिनों लोग दोहरी परेशानी की मार झेल रहे हैं। एक तरफ जहां भीषण गर्मी ने राजधानी के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो रही है। इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का इस मामले को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ाने के लिए साजिश रची जा रही है। हाल ही में साउथ दिल्ली की मेन वॉटर पाइपलाइन से पानी के लीक होने की खबर आई। इसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची, वहां पाया कि पाइपलाइन को काटा गया है। इस साजिश से साउथ दिल्ली में 25 प्रतिशत पानी की कमी हुई। आतिशी ने बताया कि उन्होंने इसके लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को एक लेटर भी लिखा है और दिल्ली के वॉटर पाइपलाइन के लिए सुरक्षा की मांग की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें