हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video : दिल्ली में नजफगढ़ के बाद एक और जगह का बदला जाएगा नाम! भाजपा विधायक ने की मांग

Delhi Mohammadpur Name Change : दिल्ली के मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम करने की मांग हो रही है, जबकि नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ रखने की मांग उठी है। दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव रखे हैं, जिससे इसकी चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

Delhi Mohammadpur Name Change: राजधानी दिल्ली में अब भाजपा की सरकार है। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं। विधानसभा सत्र चल रहा है और इस दौरान ही दो जगहों के नाम बदलने की चर्चा जोर पकड़ रही है। दिल्ली के नजफगढ़ का नाम बदले जाने की मांग हो रही है तो वहीं मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम रखने की बात हो रही है। दिल्ली के आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि कि उनके क्षेत्र में स्थित मोहम्मद पुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम किया जाएगा। यह प्रस्ताव लंबे समय से लंबित था, जिसे अब गति दी जा रही है।

वहीं बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने भी विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग की। नीलम पहलवान का कहना है कि 1857 की लड़ाई में राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़के नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के प्रांत में शामिल करवाया था लेकिन कई कागजी कार्रवाई होने के बावजूद भी आजतक नाम नहीं बदला गया। हमारे सांसद जब प्रवेश वर्मा थे, तब भी हमने कई बार इनके माध्यम से कोशिश की कि नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ रखा जाए।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola