Delhi Man Swallowed Coins And Magnets Build Body

निगल लिए 39 सिक्के और 37 चुंबक..., बॉडी बनाने का यह कैसा जुनून

Delhi News: आपने बच्चों के गलती से सिक्के और कोई भी चीज निगल लेने की खबर तो बहुत सुनी होगी लेकिन क्या हो अगर ऐसा एक 26 साल का व्यक्ति कर दे? दरअसल, एक व्यक्ति ने बॉडी बनने के लालच में 39 सिक्के और 37 चुंबक निगल लिए। जानिए इसपर डॉक्टर ने क्या कहा और पूरी खबर क्या है।

Delhi Man Swallowed Coins And Magnets To Build Body: आमतौर पर सुनने में आता है कि छोटे बच्चे गलती से चीजें निगल लेते हैं जैसे सिक्के, खिलौने के पार्ट्स, आदि। ऐसा एक और केस सामने आया है लेकिन चौंकाने वाली बात तो यह है कि  यह किसी बच्चे ने नहीं बल्कि 26 साल के एक व्यक्ति ने किया है। उसने एक या दो नहीं बल्कि 39 सिक्के निगल लिए जो उसकी आंत में जाकर अटक गए। सिर्फ सिक्के ही नहीं बल्कि इसके साथ-साथ उसने 37 मैगनेट या चुंबक भी निगल लिए। अब सवाल उठता है कि उसने यह क्यों किया?

विज्ञापन

दरअसल, पिछले 20 दिनों से उसे लगातार निगलते टाइम पेट में दर्द और उल्टी की दिक्कत आने लगी। कई जगह दिखाने पर भी वह ठीक नहीं हो रहा था। जब मामला काफी ज्यादा खराब होने लगा तो उसे सर गंगा राम अस्पताल लाया गया जहां डॉ. तरुण की टीम ने उसका इलाज शुरू किया। उसके कई सारे टेस्ट किए गए और उनमें पता चला कि उसकी छोटी आंत में कई चीजें अटकी हुई हैं।

विज्ञापन

डॉक्टर ने बातचीत में बताया कि व्यक्ति के मन में यह था कि सिक्के में जिंक होता है और अगर उसे खा लेता है तो उसकी बॉडी में भी जिंक आ जाएगा और बॉडी बन जाएगी और चुंबक इसलिए खाई ताकि वह सिक्कों को चिपकाकर रखे और जिंक का ज्यादा अब्सॉर्प्शन हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ