amit shah

दिल्ली की सातों सीटों पर इंडिया गठबंधन और बीजेपी में कडा़ मुकाबला, शाह के हमले से गरमाई राजनीति

Delhi Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली की सभी सीटों पर इस बार कड़ा मुकाबला इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच दिख रहा है। दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल पर निशाना साधा है।

Amit Shah target Arvind Kejriwal: दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर एक साथ छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। लेकिन इस बार पहले के बजाय यहां मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। सभी सीटों पर बीजेपी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच फाइट है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर उन्हीं के ऑड-ईवन फॉर्मूले को लेकर निशाना साधा है। अमित शाह ने केजरीवाल के राजनीति में एंट्री करने, जेल जाने से लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर तमाम मुद्दों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल हाल ही में जेल से बेल लेकर आए हैं।

विज्ञापन

वे लगातार जनता के बीच हमदर्दी लेने के प्रयास कर रहे हैं। शाह का हमला इसी को लेकर देखा जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल जैसा यूटर्न लेने वाला आदमी आज तक उन्होंने नहीं देखा है। अमित शाह दिल्ली लिकर नीति मामले में  भी केजरीवाल की भूमिका पर सवाल उठा चुके हैं। अमित शाह से पहले पीएम मोदी भी केजरीवाल और इंडिया गठबंधन के नेताओं पर निशाना साध चुके हैं। वहीं, केजरीवाल भी लोगों के बीच जाकर लगातार बीजेपी की सरकार नहीं बनने का दावा कर रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ