Delhi Government Minister Ashish Sood Exclusive Interview : दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने News24 के ‘चाय वाला इंटरव्यू’ में विशेष बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान में विपक्ष सिर्फ सरकार की निंदा करता है, जनता के बीच नहीं जाता है। दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ दुश्मन के घर में घुसकर, हम पहल करेंगे नहीं, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नीति को डिक्लेअर करने के साथ सरकार ने विदेशों में अपनी दोस्ती भी बढ़ाई और 88 घंटों में विश्व को अपने सामर्थ्य से भी परिचित कराया तो क्यों ना उस दृढ़ इच्छा शक्ति वाले नेतृत्व की तारीफ की जाए? क्यों ना उसको और बलवान किया जाए कि वो देश की सीमाओं पर और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए जो चाहे कदम उठाए।
यह भी पढ़ें : ‘जिसने जनता का पैसा लूटा उन्हें लौटाना तो पड़ेगा’, दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने ‘आप’ पर कसा तंज
अब न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा : दिल्ली के कैबिनेट मंत्री
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यूपीए के काल में जो दुखद घटनाएं हुई, उन पर क्यों एक्शन नहीं हुए? एक घटना को दूसरी घटना से जोड़ना अच्छी बात नहीं है। ये दुखद हादसे हैं। किसी का जीवन जाना उस परिवार के लिए बहुत कठिन होता है। पाकिस्तान न्यूक्लियर एमावर्ड स्टेट है, ये कान में आकर जो ब्लैकमेलिंग की जाती थी, पीएम मोदी ने रावलपिंडी से एबटा तक और उनके न्यूक्लियर ठिकानों के पास जाकर अटैक करके अपने सामर्थ्य को दिखाकर ये बता दिया है कि अब न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं चलेगा। अगर बोलोगे तो बटन दबाने से पहले सब काम कर देंगे।
बिना प्रवेश किए आपको नेस्तानाबूद कर सकते हैं : आशीष सूद
उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से जो हासिल हुआ, वो रक्षा विशेषज्ञ आपको बहुत अच्छी तरह समझाएंगे। हमने 88 घंटों में अपने सामर्थ्य बता दिया। हमारे ब्रह्मोस की ताकत, हमारे एस4 की ताकत, हमारे सेना के शौर्य की ताकत, हमारी रणनीति की ताकत। आपके जागने से पहले हम प्रवेश किए बिना आपको नेस्तानाबूद कर सकते हैं। इस ताकत को बताने का काम ऑपरेशन सिंदूर ने किया। जो सेना की जीत का सबूत मांगते थे, जनता ने आज उन्हें बाहर बिठाया हुआ है।
यह भी पढ़ें : Delhi: CM रेखा गुप्ता के बाद उनके मंत्री भी एक्शन में, आशीष सूद ने अधिकारियों को फटकारा
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद के इंटरव्यू के लिए देखें वीडियो।
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 hr agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
20 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
23 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines