हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कांग्रेस ने जारी किया AAP विधायक का Audio, पवन खेड़ा बोले- ये राजनीति साफ करने आए थे

Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के विधायक का ऑडियो टेप जारी किया है। पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि ये साफ और पारदर्शी राजनीति करने आए थे और इन्होंने दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक शराब घोटाला कर दिया है।

विज्ञापन

Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी पर तीखा प्रहार कर रही है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेस कर आम आदमी पार्टी के एक विधायक का ऑडियो टेप जारी किया है। पवन खेड़ा ने दावा किया है कि ऑडियो में आवाज AAP के MLA और उम्मीदवार शरद चौहान की है। ऑडियो में MLA कह रहे हैं कि मुझे मनीष ने कहा कि तुम भी सेटलमेंट कर लो। पैसा नहीं आएगा तो चुनाव कैसे लड़ेंगे।

पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि ये साफ और पारदर्शी राजनीति करने आए थे और इन्होंने दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक शराब घोटाला कर दिया है। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री हों या मंत्री हों, हमारी ही शिकायत पर ये लोग जेल में रहकर आए हैं। ऑडियो में विधायक कह रहे हैं कि लड्डू बंटेगा तो सब में बंटेगा, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब होना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola