हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Car Blast में खिलाड़ियों के साथ हो सकता था बड़ा हादसा, 40 मिनट पहले निकली थी टीम की बस 

Delhi Car Blast: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था. 10 नवंबर को इस मुकाबले का तीसरा दिन था. 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट हुआ. इस जगह से अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम सिर्फ 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर था. ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ बड़ा हादसा होने से बच गया.

विज्ञापन
Delhi Car Blast

Delhi Car Blast: दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. जहां पर 10 नवंबर को मुकाबले का तीसरा दिन था. मैच में दिल्ली की टीम पीछे नजर आ रही थी. इस दिन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम से कुछ मिनट की दूरी पर लाल किले के पास बड़ा कार ब्लास्ट हुआ. जिसमें 10 लोगों की मौत हुई, तो वहीं लगभग 25 लोग घायल थे. इस हादसे से दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के रणजी खिलाड़ी भी बाल-बाल बच गए. 

स्टार खिलाड़ियों के साथ हो सकता था हादसा 

लाल किले के पास लगभग 7 बजे के पास आई20 कार में ब्लास्ट हुआ. जिसमें कई लोग हताहत हुए. जब ये हादसा हुआ, उससे सिर्फ 40 मिनट पहले ही दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम से निकले थे. हालांकि हादसे के बाद भी आज दोनों टीमों के बीच आखिरी दिन का मुकाबला खेला गया. जहां पर जम्मू-कश्मीर की टीम ने बड़ी जीत दर्ज की है. पहली बार जम्मू-कश्मीर की टीम ने दिल्ली को रणजी ट्रॉफी में हराया है. हालांकि इस हादसे के कारण आज के दिन मैच में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. 

ये भी पढ़ें: 804 दिन और 83 पारियां… खत्म होने का नाम नहीं ले रहे Babar Azam के बुरे दिन! फिर हुए बुरी तरह से फ्लॉप

विज्ञापन

इस खबर के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: भारत की टीम में हुई राहुल द्रविड़ के बेटे की धमाकेदार एंट्री, अफगानिस्तान के खिलाफ बिखरेगा जलवा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola