हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: 'नाली के अंदर पानी का कनेक्शन', दिल्ली के झुग्गीवालों ने सुनाई आपबीती

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच झुग्गीवालों ने अपनी आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2025

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। उम्मीदवारों के साथ वरिष्ठ नेता भी चुनावी मैदान में उतर गए हैं और जनता के पास जाकर वोट मांग रहे हैं। अब बड़ा सवाल उठता है कि दिल्ली में बीजेपी या आप किसकी सरकार बनेगी? आइए जानते हैं कि जनता का क्या कहना है? वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

दिल्ली की लड़ाई अब झुग्गी झोपड़ी तक पहुंच गई है। दिल्ली के इंदिरा कैंप में स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले वोटर ने कहा कि नाली के अंदर पानी का कनेक्शन दिया गया और वहीं से लोग पीने का पानी भरते हैं। अरविंद केजरीवाल जनता का ही पैसा लूटकर फ्री में बांट रहे हैं। केजरीवाल की झुग्गी वालों पर अच्छी पकड़ है। एक महिला वोटर ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। केजरीवाल के राज में कोई सुविधा नहीं मिली। अन्य महिला वोटर ने कहा कि वे लोग नाली के अंदर से पीने का पानी भरने को मजबूर हैं। केजरीवाल ने कुछ नहीं किया। उन्होंने सिर्फ बिजली फ्री दी। इस दौरान किसी वोटर ने बीजेपी की सरकार आने की बात कही तो किसी ने केजरीवाल की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें