Delhi Election का सबसे अमीर उम्मीदवार कौन? CM आतिशी और रमेश बिधूड़ी भी पीछे

Delhi Assembly Election Richest Candidate: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। तो आइए जानते हैं इस चुनाव का सबसे अमीर प्रत्याशी कौन है?

Delhi Election 2025 Richest Candidate

Delhi Assembly Election Richest Candidate: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए ज्यादातर उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। मगर क्या आप जानते हैं कि दिल्ली चुनाव का सबसे अमीर उम्मीदवार कौन है? चुनावी हलफनामें के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राम सिंह नेताजी अब तक के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। AAP ने उन्हें बदरपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। 2019 के चुनाव में वो दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार थे, वहीं इस बार के चुनाव में जितनी भी प्रत्याशियों ने अभी तक नामांकन दाखिल किया है, उनमें राम सिंह नेताजी सबसे अमीर हैं।

चुनावी हलफनामें की मानें तो राम सिंह के पास 87 करोड़ की कुल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी के पास भी 17 करोड़ 54 लाख की संपत्ति है। इसके अलावा राम सिंह के पास मर्सडिज बेंज, फॉर्च्यूनर सिगमा और स्कॉर्पियो जैसी कारें मौजूद हैं। कालकाजी से CM आतिशी को टक्कर देने वाले बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी भी 20 करोड़ के मालिक हैं। अन्य नेताओं की संपत्ति जानने के लिए देखें यह वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ