Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi Assembly Election 2025 : लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजधानी में राजनीति अपने चरम पर है। जल संकट को लेकर भाजपा ने केजरीवाल सरकार को घेरा। इस इलेक्शन में कौन बाजी मारेगा? आइए वीडियो के जरिए ‘माहौल क्या है’ में समझते हैं सबकुछ।
एक महिला ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कें टूटी पड़ी हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों को फ्री के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी। पीएम मोदी देश में अच्छे-अच्छे हाईवे बना रहे हैं। एक अन्य युवती ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में पेपर लीक के कई मामले सामने आए हैं और कई एग्जाम कैंसिल कर दिए गए। देश के लिए गोल्ड लाने वाली महिला पहलवानों की बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार किया।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.