---विज्ञापन---

Video: क्या है कांग्रेस का दिल्ली में जीतने का प्लान? विधानसभा चुनाव के लिए बनाई ये खास रणनीति

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में अलग-अलग लड़ने की बात कह चुकी है। लोकसभा चुनाव में दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन एक भी सीट इनके खाते में नहीं आई। जिसके बाद दिल्ली और हरियाणा में दोनों के बीच गठबंधन टूट गया।

Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव साथ लड़ा था। लेकिन दोनों पार्टियां मिलकर भी एक सीट नहीं जीत सकीं। जिसके बाद आप ने गठबंधन तोड़ अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब कांग्रेस ने भी अकेले लड़ने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शहर में अपना संगठन मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। दिल्ली में बूथों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों की क्या स्थिति है? इसको लेकर पार्टी के नेता देवेंद्र यादव कई बैठकें कर चुके हैं। कांग्रेस के एक सीनियर नेता का कहना है कि हर विधानसभा सीट का आकलन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की तरह पार्टी हर सीट पर अपनी वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि कांग्रेस का फोकस उन सीटों को जीतने पर है, जहां उसे मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट…

यह वीडियो भी देखें:Video: यूपी में समाजवादी पार्टी को मिलेगा एक और बड़ा पद, दो साल पहले गंवाई थी कुर्सी

---विज्ञापन---

यह वीडियो भी देखें:Video: लोकसभा स्पीकर पद के लिए बढ़ी खटपट! नायडू और नीतीश को INDIA के नेता दे रहे नसीहत

First published on: Jun 14, 2024 09:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola