रणवीर-दीपिका के ड्रेसिंग सेंस पर उठे सवाल, भरी गर्मी में ये क्या पहन आए दुआ के मम्मी-पापा?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक उनकी ट्रोलिंग की वजह बन गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को ऐसे कपड़ों में देखा गया कि इनके फैशन सेंस का लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया।

Deepika Padukone Ranveer Singh

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। इस दौरान कपल को मैचिंग आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया। वैसे तो दीपिका के ड्रेसिंग सेंस और एयरपोर्ट लुक के फैंस कायल रहते हैं, लेकिन इस बार वो फैंस को इम्प्रेस नहीं कर पाईं। मुंबई की भरी गर्मी में ये कपल सर्दियों के कपड़ों में पोज देते हुए नजर आए। इनका ऑल ब्लैक लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

दीपिका ने ब्लैक शर्ट को ओवर साइज्ड स्वेटर के साथ कैरी किया। मैचिंग ब्लैक पैंट और ब्लैक बूट्स के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कम्पलीट किया। वहीं, रणवीर सिंह ब्लैक टर्टल नेक शर्ट को मैचिंग पैंट और ओवर साइज्ड कोट के साथ कैरी किए हुए दिखाई दिए। अब मुंबई जैसी गर्म जगह पर इन दोनों को सर्दियों के कपड़ों में देख सोशल मीडिया यूजर्स इस कपल का मजाक बना रहे हैं। साथ ही इनके ड्रेसिंग सेंस पर इन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ