IPL 2025 - 2025-04-09T105152.448
विज्ञापन

IPL 2025: 4 टीमों ने ठोका प्लेऑफ का दावा, 5 टीमों का हुआ बुरा हाल

IPL 2025 playoffs: आईपीएल 2025 में 4 टीमें शानदार खेल दिखा रही हैं। इन टीमों ने आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए दावा ठोका है।

IPL 2025 playoffs: आईपीएल 2025 का घमासान जारी है। सभी 10 टीमें प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। अब तक खेले गए मैचों में कुछ टीमों का प्रदर्शन उम्दा रहा है, जबकि कई टीमों ने खराब प्रदर्शन किया है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, आरसीबी के अलावा पंजाब किंग्स ने दावा ठोका है। दिल्ली फिलहाल अकं तालिका में 6 अंक के साथ पहले नंबर पर है। उसने खेले गए 3 मैचों में सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं। दूसरे स्थान पर जीटी 4 मैच में 3 जीत के साथ बनी हुई है, जबकि आरसीबी भी 4 मैच में 3 जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसने खेले गए 4 मैच में 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इसके अलावा एलएसजी, केकेआर, आरआर, एमआई, सीएसके और एसआरएच का हाल बुरा है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ