हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पीएम मोदी और उनकी मां के अपमान पर भड़के ओवैसी, विपक्ष को दे दी नसीहत

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद की वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे विवाद खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होते ही बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी, वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अपशब्द कहने वाला शख्स बीजेपी का एजेंट है। इस पूरे मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष को नसीहत दी कि विरोध मर्यादा में रहकर करें।

विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ असदुद्दीन ओवैसी

बिहार में कांग्रेस और राजद की तरफ से वोट अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कर रहे हैं। इसी बीच दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं। वीडियो वायरल हुआ तो विवाद खड़ा हो गया। इस मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर वार-पलटवार हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि मंच से अपशब्द कहने वाला शख्स बीजेपी का ही एजेंट है। अब इस मामले को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष पर हमला बोला है।

ओवैसी ने कहा कि अच्छे शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, विरोध करिए लेकिन असभ्यता नहीं होनी चाहिए। आप प्रधानमंत्री की निंदा कीजिए लेकिन सीमा नहीं पार करनी चाहिए। वरना हमारी बहस का स्तर बहुत नीचे चला जाएगा। वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर ओवैसी ने कहा कि देश के गृह मंत्री के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। देखें वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola