Cyber Attack on Israel: इजरायल और लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के बीच 8 अक्टूबर 2023 से जंग जारी है। तब से लेकर अब तक दोनों देश एक दूसरे पर कई बार हमले कर चुके हैं। बीते 2 दिन से लेबनान पेजर और वॉकी-टॉकी फटने जैसी घटनाओं से जूझ रहा है। पेजर और वॉकी-टॉकी फटने से 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए है। इसके पीछे इजरायल का हाथ बताया जा रहा है। इसलिए हिजबुल्लाह ने भी बदला लेने की धमकी दे डाली। इस बीच खबर सामने आई है कि अब इजरायल पर साइबर अटैक हुआ है।
लोगों का कहना है कि बीती रात उनके फोन बार-बार बजते रहे। फोन उठाने पर कोई बोलता नहीं, लेकिन जब फोन बार-बार बजे तो उन्हें उनके फटने का डर सताया। इस डर के कारण कई लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं। इस अटैक को इरान की साजिश बताया जा रहा है, क्योंकि वह इजरायल से खार खाए बैठा है। वहीं दूसरी ओर इसे हिजबुल्लाह का बदला माना जा रहा है। क्योंकि चर्चा है कि न सिर्फ लोगों के फोन बजे, बल्कि उन पर इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज भी आया। हालांकि मामले की जांच चल रही है, लेकिन आए दिन मध्य पूर्व के देशों में बढ़ रहा तनाव पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा कर रहा है।
देखिए News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
11 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
17 hrs agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 day agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
2 days agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 days agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
2 days agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines