Ravindra Jadeja and Sam Curran
विज्ञापन

संजू सैमसन की चाहत में अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली है CSK? जडेजा के साथ एक और मैच विनर खिलाड़ी ट्रेड करने को तैयार!  

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड की खबरें हर 1 घंटे के बाद मजेदार होती जा रही हैं. संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रवींद्र जडेजा को भी ट्रेड करने के लिए तैयार है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम 1 और खिलाड़ी मांग रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स 1 के बजाय अब 2 खिलाड़ी सैमसन को पाने के लिए ट्रेड कर रही है.

IPL 2026: संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के बीच ट्रेड की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाली इस ट्रेड डील में हर घंटे कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. संजू सैमसन को देने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 2 खिलाड़ियों की मांग की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी रवींद्र जडेजा के साथ एक और स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी देने को तैयार हो गई है. 

रवींद्र जडेजा के साथ इस खिलाड़ी को भी ट्रेड करेगी CSK 

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन को पाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रवींद्र जडेजा और सैम करन दोनों को ही राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करने को तैयार है. राजस्थान की टीम ने पहले रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे को मांगा तो चेन्नई ने मना कर दिया. जिसके बाद जडेजा के साथ डेवाल्ड ब्रेविस की भी मांग राजस्थान करने लगा. सीएसके मैनेजमेंट के मना करने के बाद राजस्थान ने जडेजा के साथ पथिराना की भी मांग की थी. खबरों के मुताबिक जडेजा और सैम करन की बात पर फिलहाल सहमति बनी है. 

विज्ञापन

इस ट्रेड के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ