हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: MI-CSK और RCB की क्या हो सकती है रिटेन लिस्ट? बड़ा अपडेट आया सामने

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स अपने 4 स्टार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जिसमें एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े सितारों का नाम शामिल है।

विज्ञापन
IPL mega Auction 2025

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। आगामी सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। कई खिलाड़ियों की किस्मत का दरवाजा खुलने वाला है। आगामी मेगा ऑक्शन नवंबर या दिसंबर में होने की उम्मीद है। ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

मुंबई की बात करें तो मैनेजमेंट रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और टिम डेविड के अलावा जसप्रीत बुमराह को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा आरसीबी की ओर से विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस,रजत पाटीदार और मोहम्मद सिराज रिटेन हो सकते हैं।

वहीं बात सीएसके की करें तो मैनेजमेंट एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा और रचिन रवींद्र को रिटेन कर सकती है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजी को केवल 4 ही खिलाड़ी रिटेन करने की छूट दे सकती है, जिसमें 3 भारतीय के अलावा 1 विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट होगा।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola