हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

CSK के खेमे में आया रफ्तार का सौदागर, IPL 2025 से पहले माही ने बिहार से बुलाया घातक गेंदबाज!

---विज्ञापन---

Mohammad Izhar CSK: आईपीएल 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में केकेआर की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होनी है। सीएसके को अपने पहले मैच में 23 मार्च को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत से ठीक पहले एमएस धोनी ने बड़ी चाल चली है। माही ने सीजन के आगाज से पहले बिहार से एक गेंदबाज को बुलाया है, जिसका नाम मोहम्मद इजहार है।

दरअसल, इजहार ने घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से धूम मचा रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, माही भी इजहार की गेंदबाजी से खासा प्रभावित हैं और उन्होंने इजहार को बतौर नेट गेंदबाज सीएसके के खेमे में शामिल किया है। इजहार काफी रफ्तार के साथ गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में वह चेन्नई के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी के दम पर फास्ट बॉलर्स को खेलने के लिए अच्छी तरह से तैयार कर सकते हैं। आईपीएल 2024 में चेन्नई ने 14 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की थी, जबकि इतने ही मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। सीएसके प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही थी।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola