Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही खबरें आ रही है कि मुंबई इंडियंस की टीम अब सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहती है. ट्रे़ड की खबरें भी लगातार चलती ही रहती है. जिसमें फिलहाल 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आगे चल रहा है. हालांकि इस ट्रेड में दिलचस्पी सिर्फ सीएसके की ही नहीं है. चेन्नई के अलावा 4 और फ्रेंचाइजी भी हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहती हैं.
---विज्ञापन---
हार्दिक पांड्या के पीछे भाग रही हैं ये 5 फ्रेंचाइजी
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें फिलहाल सिर्फ सीएसके के साथ ही चल रही हैं. हालांकि ऐसा नहीं नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी पांड्या को अपने अगले कप्तान के रूप में देख रही है. इन दोनों टीमों को उम्मीद है कि पांड्या के आने से उनके ट्रॉफी का सूखा खत्म हो सकता है. इसके अलावा 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. वहीं आरसीबी की टीम भी उन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है. हालांकि फिलहाल इस रेस में सीएसके की टीम बाकी चारों फ्रेंचाइजी से थोड़ा आगे है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम से जुड़े 2 स्टार खिलाड़ी! इस अहम भूमिका में आएंगे नजर
---विज्ञापन---