Hardik Pandya

सिर्फ CSK ही नहीं, ये 4 टीमें भी भाग रही हैं हार्दिक पांड्या के पीछे, लिस्ट में 3 चैंपियन फ्रेंचाइजी शामिल

Hardik Pandya: टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. जिसके कारण ही आईपीएल में इस खिलाड़ी के पीछे सभी फ्रेंचाइजी भागती हुई नजर आती हैं.

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही खबरें आ रही है कि मुंबई इंडियंस की टीम अब सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहती है. ट्रे़ड की खबरें भी लगातार चलती ही रहती है. जिसमें फिलहाल 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आगे चल रहा है. हालांकि इस ट्रेड में दिलचस्पी सिर्फ सीएसके की ही नहीं है. चेन्नई के अलावा 4 और फ्रेंचाइजी भी हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहती हैं. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के पीछे भाग रही हैं ये 5 फ्रेंचाइजी 

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें फिलहाल सिर्फ सीएसके के साथ ही चल रही हैं. हालांकि ऐसा नहीं नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी पांड्या को अपने अगले कप्तान के रूप में देख रही है. इन दोनों टीमों को उम्मीद है कि पांड्या के आने से उनके ट्रॉफी का सूखा खत्म हो सकता है. इसके अलावा 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. वहीं आरसीबी की टीम भी उन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है. हालांकि फिलहाल इस रेस में सीएसके की टीम बाकी चारों फ्रेंचाइजी से थोड़ा आगे है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ