हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की फूटी किस्मत, पहले 2 दिन में मिली करारी हार, अब हो गया करोड़ों का नुकसान!

Cricket Australia Loss Crores: एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मात्र 2 दिन में खत्म हो गया. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला और मैच में कुल 36 विकेट गिरे. इंग्लैंड ने 4 विकेट से मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज कर ली. मैच जल्दी खत्म होने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पैसों के मामले में तगड़ा नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

Cricket Australia Loss Crores: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथा एशेज टेस्ट सिर्फ दो दिनों में समाप्त हो गया है. मेलबर्न के MCG में हुए इस मुकाबले में गेंदबाजों का बोलबाला रहा और लगातार विकेट गिरते रहे. इसी कारण मैच दो दिन में ही खत्म हो गया और इंग्लैंड ने श्रृंखला का पहला मैच जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया न सिर्फ ये मैच हारी, बल्कि उन्हें करोड़ों का नुकसान भी खेलना पड़ा है. मैच जल्दी खत्म होने से जो टिकट आने वाले दिनों के लिए बिकी थी, अब उन्हें उसका पैसा वापस करना पड़ा. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को करोड़ों का घाटा हुआ है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की किस्मत खराब

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भले ही एशेज सीरीज जीत ली और वो 3-1 से आगे हैं. हालांकि, पैसों के मामले में उनके लिए ये श्रृंखला भूलने लायक रही है. पर्थ में हुआ पहला टेस्ट दो दिन में खत्म हो गया था और ऑस्ट्रेलिया को लगभग 30 करोड़ का नुकसान हुआ था. अब चौथा टेस्ट भी दो दिन में खत्म हो गया. MCG में मैच देखने के लिए शुरुआती दो दिन में करीब एक लाख दर्शक आए थे. ऐसे में मैच जल्दी खत्म होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में 60 करोड़ का घाटा झेलना पड़ा है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? BCCI ने शुरू की नए टेस्ट कोच की तलाश! पूर्व क्रिकेटर को दिया खास ऑफर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola