हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: सांसद फर्जी आवास प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे संसद, बोले- एक साल में 18 लाख लोग…

Video: बिहार में SIR को लेकर लगातार विपक्ष हंगामा कर रहा है। बीते कई दिनों से संसद भवन के बाहर इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन जारी है। आज CPIML सांसद दो आवास प्रमाण पत्र लेकर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

Video: CPIML के सांसद सुदामा प्रसाद ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। वह संसद के बाहर अपने हाथ में दो फर्जी आवास प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘बिहार में SIR इसलिए लाया जा रहा है, क्योंकि यह 65 लाख लोग लोगों का नाम काटना चाहते हैं।’ उन्होंने इसे गरीबों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि अपनी हार से भारतीय जनता पार्टी और NDA में बौखलाहट है, इसलिए ही वे वोटर पुनरीक्षण का काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दो प्रमाण पत्र दिखाते हुए सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पिछले साल भी इसी वोटर लिस्ट से इलेक्शन हुए थे। इसी वोटर लिस्ट से प्रधानमंत्री तीन-तीन बार प्रधानमंत्री बने हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। अब उन्हें अपनी हार दिखाई दे रही है, जिसकी वजह से ये सब हो रहा है। उन्होंने लोगों की मौत पर भी सवाल उठाए हैं। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: Video: JE को पहनाई चूड़ियां, सामने खड़ा करके महिलाओं ने सुनाई खरी-खरी, मेरठ का है मामला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola