हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Corona Vaccine से हार्ट अटैक! खुलासे से दुनिया में 'बवाल'; क्या है TTS का खतरा?

Covishield side effect: देशभर में कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले लोगों के दिमाग में चिंता बढ़ गई है। AstraZeneca कंपनी द्वारा कबूली गई साइड इफेक्ट्स वाली बात के बाद लोगों के मन में कई सवाल हैं।

विज्ञापन
Covishield side effect

AstraZeneca Covid19 Vaccine TTS Syndrome: इन दिनों यह खबर आ रही है कि कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाली AstraZeneca ने यूके की कोर्ट में आखिर कबूल कर लिया कि हां कोरोना की वैक्सीन से कुछ खतरनाक साइड इफेक्ट्स हुए हैं। यह खबर आग की तरह दुनिया में फैली और कई सारे सवाल उठने लगे। भारत के लोगों को जैसे ही पता चला कि देश में बनने वाली कोविशील्ड वैक्सीन AstraZeneca कंपनी के फॉर्मूले से बनी है। पता चला कि इसकी कोरोना वैक्सीन से टीटीएस का खतरा बढ़ सकता है।

इस बीमारी से शरीर में खून के थक्के जम जाते हैं और प्लेटलेट्स की संख्या गिर जाती है जिसकी सीधा असर दिमाग पर पड़ सकता है। इसके साथ-साथ हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के हालात पैदा हो सकते हैं। इस बीमारी के लक्षण सिरदर्द, साफ न दिखना, बोलने में परेशानी, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना, सीने में दर्द होना, पैर में सूजन, स्किन और बॉडी पर खून के थक्के जमने के निशान पड़ जाना हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें