News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pawan Khera BJP Washing Machine: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी नेताओं ने दूसरे दलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। मगर अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कान्फ्रेंस करके एक अजीबो-गरीब वॉशिंग मशीन सामने रखी है।
प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि ये बीजेपी की वॉशिंग मशीन है, जिसका जिक्र हमारे साथी जयराम रमेश जी पहले भी कर चुके हैं। यही नहीं पवन खेड़ा ने मोदी वॉशिंग पाउडर भी दिखाया। इसी बीच जब पवन खेड़ा ने वॉशिंग मशीन का दाम बताया, तो सभी के होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि, इस वॉशिंग मशीन की कीमत 8,552 करोड़ रुपए है। पवन खेड़ा के द्वारा बताया गया ये आंकड़ा बीजेपी के चुनावी बॉन्ड से संबंधित है। पवन खेड़ा ने कहा कि ये वॉशिंग मशीन सारे घोटालों को साफ कर देती है और जिद्दी से जिद्दी दाग भी छूट जाते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.