कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी से अलग होकर एक गुट ने सीजेपी डेमोक्रेटिक नाम से नया संगठन बनाने का ऐलान किया है. नए गुट ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर दी है और कॉकरोच जनता पार्टी के भीतर मतभेदों की बात को सामने रखा है. मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा- आज हम कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके आज हम सोशल मीडिया अकाउंट WhatsApp नंबर और मिस कॉल नंबर देश में घोषित करने जा रहे हैं. जो कोई कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक से जुड़ना चाहता है. पारदर्शिता जवाबदेही अकाउंटेबिलिटी टीम की भी होनी चाहिए. सिर्फ सरकार की नहीं इसका समर्थन करता है और लोकतांत्रिक तरीके से देश की टीम बनाकर सारे निर्णय हो इस बात में सहमत है तो वो हमारे नंबर पर मिस कॉल करके जुड़ सकता है.''