brahmos missile launch
विज्ञापन

दुश्मन का नया 'काल' ब्रह्मोस मिसाइल, राजनाथ सिंह और CM योगी ने किया पहली खेप का अनावरण

Video: लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप तैयार हो चुकी है. आज सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाते हुए बड़ी उपलब्धि बताया है.

Video: लखनऊ आज इतिहास रचने का गवाह बना जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरोजनी नगर के भटगांव स्थित एयरोस्पेस यूनिट से सुपरसोनिक ब्रह्मोंस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई है. यह आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के लिए मील का पत्थर है बल्कि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण क्षमता की नई उड़ान भी है. इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी है.

इस मिसाइल की खासियत

करीब 80 एकड़ क्षेत्र में फैली यह यूनिट हर साल 80 से 100 ब्रह्मोस मिसाइलों के उत्पादन का लक्ष्य रखती है. यह मिसाइल ध्वनि की गति से तीन गुना तेज उड़ सकती है और इसकी मारक क्षमता लगभग 400 किलोमीटर है. इसकी रफ्तार और सटीकता इसे भारत की ‘स्मार्ट वार टेक्नोलॉजी’ का सबसे घातक प्रतीक बनाती है.

विज्ञापन

क्या बोले रक्षा मंत्री?

इस ऐतिहासिक मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रह्मोस का यह प्रोडक्शन भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी सफल सैन्य कार्रवाइयों में निर्णायक भूमिका निभाएगा. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उपलब्धि ‘नए भारत की आत्मनिर्भर शक्ति का प्रमाण’ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ