'मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या लाहौर में बनेगा?'...रामगोपाल यादव पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: कुछ दिन पहले सपा नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि राम मंदिर बेकार है, उसका नक्शा ठीक नहीं है। इसके जवाब में अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तीखी प्रतिक्रिया आई है। जिसके बाद राजनीति तेज हो गई है।

UP CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता रामगोपाल यादव पर हमला बोला है। सीएम ने उनके राम मंदिर पर दिए गए बयान को लेकर रिएक्शन दिया। योगी ने कहा कि अगर भगवान राम का मंदिर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नहीं बनेगा। तो क्या काबुल और कंधार में बनेगा, क्या लाहौर और कराची में बनेगा? सीएम ने कहा कि अयोध्या सनातन की धरती है। भगवान राम की जन्म भूमि है। अगर मंदिर यहां नहीं बनेगा, तो कहां बनेगा? एक रैली के दौरान सीएम आदित्यनाथ ने सपा नेता के बयान पर सवाल उठाए। सीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने लोगों से भी पूछ लिया कि वे बताएं कि कितने लोग मंदिर बनने के बाद अयोध्या गए हैं? लोगों की भीड़ ने हाथ उठाकर योगी को जवाब दिया। जवाब सुनकर सीएम गदगद नजर आए। योगी ने कहा कि जितने भी लोग बचे हैं, उनको भी अयोध्या के दर्शन करवाए जाएं। योगी ने इसके लिए मंच से ही विधायक और दो अन्य लोगों की ड्यूटी लगाई। भीड़ ने भी सीएम का हाथ हिलाकर सपोर्ट किया। रैली में पुलिस बल ने सुरक्षा की दृष्टि से हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की। आइए जानते हैं विस्तृत रिपोर्ट के बारे में…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ