CM Vishnu Deo Exclusive Interview: छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित News 24 के रजत सम्मेलन इवेंट के तहत ‘कल आज और कल’ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की और उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के रूपरेखा बताई. साथ ही, अपने विजन डाक्यूमेंट को विजन 2047 के विकसित छत्तीसगढ़ का समावेश बताया. News 24 के समाचार संपादक अभिलाष मिश्र मुख्यमंत्री विष्णु साय से रूबरू हुए, जिनके छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े सवालों के काफी दिलचस्प जवाब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए.
छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय 10 गुणा बढ़ेगी
25 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ 2047 को विष्णु देव साय कैसा देखते हैं? इस सवाल पर विष्णु देव साय कहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक छत्तीसगढ़ को पूर्ण विकसित करने का सपना देखा है और हमने भी यही संकल्प लिया है और इसकी एक रूपरेखा भी बनाई है. इसके तहत जो हमारा मौजूदा जीएसडीपी है, उसे अगले पांच साल में 6 लाख करोड़ से दोगुना करना है और 2047 तक इसे 6 लाख करोड़ से बढ़ाकर 75 लाख करोड़ करना है. इतना होते ही प्रति व्यक्ति आय 10 गुणा बढ़ जाएगी.
मुख्यमंत्री सांय ने गिनाए विजन डाक्यूमेंट के लक्ष्य
मुख्यमंत्री साय आगे कहते हैं कि इसके अलावा प्रदेश में स्टील का उत्पादन 28 मिलियन टन से बढ़ाकर अगले पांच साल में 45 मिलियन करना है और विजन डाक्यूमेंट में 45 मिलियन से बढ़ाकर इसे 100 मिलियन करना है. कोयला उत्पादन को 2007 मिलियन टन से बढ़ाकर 437 मिलियन टन करना है. आज हमारे प्रदेश में पैदा हो रही 30,000 मेगावाट बिजली के उत्पादन को दोगुना करना है. रेलवे के रूट को 2030 तक दोगुना करके और विस्तार करना है.
विजन डाक्यूमेंट में विकसित छत्तीसगढ़ का समावेश
मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्र में आज 21 हजार करोड़ के काम स्वीकृत हुए हैं, जबकि 18 हजार करोड़ के काम चल रहे हैं. जगदलपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के हवाईअड्डों का विकास भी हमारे विजन डाक्यूमेंट में शामिल है. उसी तरह से पावर प्लांट, एक्सप्रेस वे आदि हमारे विजन डाक्यूमेंट में है. प्रदेश में स्थित पांचों शक्तिपीठों के विकास का भी हमारे विजन डाक्यूमेंट में लक्ष्य रखा गया है. इसी तरह 2047 तक हमारा जो विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य है, हमारे विजन डाक्यूमेंट में उसका समावेश है. News 24 की ये स्पेशल रिपोर्ट देखें और जानें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु सांय ने और क्या-क्या कहा?
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
8 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
12 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines