हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या कांग्रेस-TMC की दूरियां हो गईं खत्म? वायनाड उपचुनाव में प्रियंका के लिए प्रचार करेंगी CM ममता!

Congress Vs TMC : लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और टीएमसी के बीच दूरियां आ गई थीं। ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब खबर आ रही है कि दोनों पार्टियां एक बार फिर साथ आ गईं।

विज्ञापन
Mamata Banerjee-Priyanka Gandhi

Wayanad By Election : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। वे रायबरेली के सांसद रहेंगे। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रियंका गांधी के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ने की घोषणा की। खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी वायनाड में प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं। अब बड़ा सवाल उठता है कि कांग्रेस और टीएमसी के बीच दूरियां कैसे खत्म हुईं।

पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। इस मीटिंग सीक्रेट रखी गई थी। सूत्रों का कहना है कि पी. चिदंबरम ने सीएम ममता से प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने का अनुरोध किया। लोकसभा चुनाव 2024 में अधीर रंजन चौधरी की वजह से टीएमसी से आई दूरियों को चिदंबरम खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। आइए वीडियो के जरिए समझते हैं कि क्या है पूरा मामला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola