हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Arvind Kejriwal क्यों कोर्ट में फिजिकली पेश नहीं हुए, VC में खुद बताई वजह, सुनें क्या बोले दिल्ली CM?

CM Arvind Kejriwal Liquor Case Update: शराब घोटाले की जांच के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए, लेकिन उन्होंने जज को फिजिकली पेश नहीं होने की वजह भी बताई। उनके वकील से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने भी मुख्यमंत्री के कोर्ट में नहीं आने का कारण बताया। जानिए अब केस की अगली तारीख क्या है?

विज्ञापन

Delhi CM Arvind Kejriwal ED Summons Latest Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस दौरान जज ने उनसे फिजिकली पेश नहीं होने का कारण पूछा तो उन्होंने वजह बताई। वकील के जरिए भी अपनी बात कोर्ट में रखी। इसके बाद जज ने उन्हें केस की अगली तारीख 16 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री केजरीवाल को फिजिकली पेश होने के आदेश दिए।

दरअसल, शराब नीति घोटाले की जांच कर रही ED मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए मुख्यमंत्री को ED ने समन भेजे, लेकिन 5 समन भेजने के बाद भी वे पूछताछ के लिए नहीं आए। अब उनको छठा समन भेजा गया और कोर्ट में पेश होने को कहा गया, लेकिन वे अभी भी फिजिकली पेश नहीं हुए, बल्कि ऑनलाइन पेश होकर अपनी बात रखी। वकील की जुबानी सुनिए CM अरविंद केजरीवाल ने पेशी के दौरान क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola