CM Arvind Kejriwal Bail Stayed

Video: CM केजरीवाल की रिहाई पर फंसा पेच, अदालत में क्या-क्या दी गईं दलीलें? सिर्फ 5 पॉइंट में समझें सबकुछ

Delhi High Court Order : हाई कोर्ट में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। HC ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगी दी। इस मामले में अदालत ने एजेंसी को लिखित बयान देने के लिए कहा है।

CM Arvind Kejriwal Bail Latest Update : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर पेच फंसता नजर आ रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत के आदेश पर रोक लगा दी। ऐसे में मुख्यमंत्री फिलहाल तिहाड़ जेल में ही रहेंगे। HC ने ईडी की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। आइए वीडियो के जरिए समझते हैं कि क्या है पूरा मामला?

राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री को जमानत दी थी। इसके एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाई कोर्ट में जमानत के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की। ईडी ने कहा कि लोवर कोर्ट में उनकी दलीलों को नहीं सुना गया। इस पर HC ने एजेंसी को अपनी दलील पेश करने का मौका दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि जबतक सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तबतक जमानत आदेश पर रोक रहेगी। अब हाई कोर्ट में ईडी की याचिका पर सुनवाई होगी। ऐसे में अदालत का फैसला आने में 2 से 4 दिन लग सकता है। ईडी पर कोर्ट क्यों भड़का? केजरीवाल की जमानत के बाद क्या-क्या हुआ? जांच एजेंसी ने कैसे आरोपों का पटलवार किया? सीएम केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या दलीलें दी? दिल्ली हाई कोर्ट का फाइनल फैसला क्या है? सिर्फ 5 पॉइंट में समझें सबकुछ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ