
Video: चुनाव में ऐसा क्या हुआ, क्यों हैरान रह गए CJI संजीव खन्ना?
CJI Sanjeev Khanna Punjab Panchayat Election: सीजेआई संजीव खन्ना ने पंजाब में पंचायत इलेक्शन पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
CJI Sanjeev Khanna Punjab Panchayat Election: देश में चुनाव का माहौल बना है। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही कई राज्यों में उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसके परिणाम 23 नवंबर को आएंगे, लेकिन इससे पहले पंचायत चुनाव में एक ‘बड़ा खेल’ सामने आया है। जिसे देख सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना हैरान रह गए। दरअसल, पंजाब के पंचायत चुनाव में 3000 लोग निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
इस मामले को सुनकर संजीव खन्ना भी दंग रह गए। उन्होंने कहा कि ये बेहद अजीब नंबर है। मैंने ऐसे आंकड़े कभी भी नहीं देखे। उन्होंने कई उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को खारिज करने और अन्य चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाने संबंधी याचिकाओं पर पहले नोटिस जारी किया था। पीठ ने कहा था कि पीड़ित व्यक्ति निर्वाचन आयोग के समक्ष याचिका दायर कर सकते हैं।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: