CJI DY Chandrachud

ये कोई फैशन परेड है? कोर्ट में क्यों फूटा CJI चंद्रचूड़ का गुस्सा? पहले भी लगा चुके हैं वकीलों की क्लास

CJI DY Chandrachud News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने एक वकील को बुरी तरह से फटकार लगा दी है। सुनवाई के दौरान वकील की ड्रेस पर नाराजगी जताते हुए CJI ने कहा कि यहां कोई फैशन परेड चल रही है?

CJI DY Chandrachud News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने चलती कोर्ट में एक वकील को फटकार लगा दी है। दरअसल अदालत में सुनवाई के दौरान CJI नेकबैंड ना पहनने पर खफा हो गए। इस दौरान CJI चंद्रचूड़ ने वकील से कहा कि क्या यह कोई फैशन परेड चल रही है? जब तक आप ठीक से कपड़े नहीं पहनेंगे, तब तक हम आपकी सुनवाई नहीं करेंगे। बता दें कि नेकबैंड कोर्ट की ड्रेस का एक हिस्सा है, जिसे वकील से लेकर जज तक सुनवाई के दौरान गले में पहनते हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब CJI चंद्रचूड़ ने वकीलों की बुरी तरह से क्लास लगाई है। इससे पहले भी CJI कई वकीलों को अलग-अलग वजहों से क्लास लगा चुके हैं। 2022 में भी एक सुनवाई के दौरान नेकबैंड ना पहनने पर CJI ने वकील के सामने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं जब वकील नेकबैंड पहनने लगा तो CJI और भी ज्यादा नाराज हो गए थे। देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ