हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'सच्चे लीडर्स ताकत और कमजोरियां पहचानते हैं'; CJI Chandrachud का गुरुमंत्र

Video: न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के 32वें वार्षिक दीक्षा समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संबोधन में कहा कि सच्चे नेता की पहचान है कि वह अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानते हैं।

विज्ञापन

Video: रविवार को नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी का 32वां वार्षिक दीक्षा समारोह था। इस समारोह में प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल हुए। समारोह में CJI ने कई ऐसा बातें बताई जिससे सीख ली जा सकती है। इस दौरान उन्होंने वकीलों को संबोधित किया। CJI ने कहा कि व्यक्तित्व और धैर्य के साथ निर्णय लेने की क्षमता का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया अनिश्चितता से भरी हुई होती है, इससे डरने की जरूरत नहीं।

यूनिवर्सिटी में डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि ‘अनिश्चितता के इन्हीं क्षणों में आपका चरित्र बनता है। इसलिए इससे डरना नहीं चाहिए। सबसे जरूरी है कि आपके अंदर किसी भी निर्णय को बिना डरे लेने का साहस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चे नेता की पहचान है कि वह अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानते हैं। जिसका इस्तेमाल वह दूसरो की मदद करने के लिए करते हैं। अपनी कमियों को दूर करने के लिए मदद मांगते हैं।

ये भी पढ़ें: Video : पश्चिम बंगाल बाढ़ पर ममता-मोदी सरकार आमने-सामने, जानें DVC के अधिकारियों ने क्यों दिया इस्तीफा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें