Chunnilal Garasiya
विज्ञापन

2 पत्नियों वाले भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार चुन्नीलाल गरासिया पर क्यों हो रही चर्चा? देखिए Video

Chunnilal Garasiya BJP Rajya Sabha Candidate: राजस्थान की उदयपुर ग्रामीण विधानसभा से 2 बार विधायक रहे चुन्नीलाल गरासिया ने भाजपा की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकन किया है।

Chunnilal Garasiya BJP Rajya Sabha Candidate : राज्यसभा के लिए भाजपा की ओर से चुन्नीलाल गरासिया ने नामांकन भरा है। अपने नामांकन पत्र के साथ दिए एफिडेविट में उन्होंने बताया है कि उनकी दो पत्नियां हैं। उदयपुर ग्रामीण से दो बार विधायक रह चुके गरासिया चिकित्सा राज्य मंत्री और खनन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

चुन्नीलाल गरासिया को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है। वह भाजपा राजस्थान की कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। साल 2018 और साल 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में उन्होंने उदयपुर ग्रामीण और गोगुंदा से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने उनकी बात नहीं मानी थी। लेकिन, अब भाजपा उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी में है।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ