Chirag Paswan, Tejashwi Yadav
विज्ञापन

सनातन पर सियासी जंग, किस बात को लेकर तेजस्वी पर भड़के चिराग?

Chirag Paswan Target Tejashwi Yadav: सनातन को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान के बीच जुबानी जंग जारी है। चिराग पासवान ने कहा कि आरजेडी सनातन धर्म के खिलाफ नहीं है तो सनातन को कोई कुछ कहता है तो वे चुप क्यों रहते हैं?

Chirag PaswanTarget Tejashwi Yadav : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा के रण में उतर चुकी है, सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी का दौर भी जारी है। इसी बीच एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। चिराग पासवान ने कहा कि आरजेडी सनातन धर्म के खिलाफ नहीं है तो सनातन को कोई गाली देता है तो वे चुप क्यों रहते हैं। बता दें कि बिहार के नवादा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न आने को लेकर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा था। चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ