Chirag Paswan

फिल्मों में फेल, सियासत में बने ब्रैडमैन; जानें कैसा है Chirag Paswan का राजनीतिक सफर?

Chirag Paswan Bihar Politics: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए हैं। मोदी सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। फिल्मों में फ्लॉप करियर के बाद राजनीति में चिराग का डेब्यू सफल रहा और अब वो मोदी 3.0 में मंत्री भी बन चुके हैं।

Chirag Paswan Bihar Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बिहार के युवा नेता चिराग पासवान का सिक्का चल पड़ा है। फिल्मी पर्दे पर फ्लॉप रहने वाले चिराग लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं और इस बार उन्हें मोदी कैबिनेट में भी शामिल कर लिया गया है। चिराग पासवान के पिता राम विलास पासवान को बिहार का बड़ा राजनीतिक चेहरा माना जाता था। मगर पिता की मृत्यु के बाद चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी की बागडोर संभाली। इस बार के आम चुनाव में चिराग की पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और 100 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ सभी सीटें अपने नाम कर लीं। ऐसे में चिराग को राजनीति का ब्रैडमैन कहना भी गलत नहीं होगा।

विज्ञापन

चिराग पासवान खुद को ‘मोदी का हनुमान’ कहते हैं। एनडीए को समर्थन देने के बदले पीएम मोदी ने भी उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दे दिया। चिराग पासवान ने बीती शाम को पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की। बिहार की राजनीति में चिराग का अब तक का सफर कैसा था? जानने के लिए देखें ये वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ